नींद 7.4 घंटे। रात 10:30 पर सो गया — शनिवार था, कोई deployment नहीं थी। रेस्टिंग HR 52। Body weight 71.2 kg।
रविवार को Cubbon Park का long run रखा था। सुबह 6:15 पर निकला। November की पहली तारीख, और Bengaluru ने थोड़ी ठंडक दी — 22°C, humidity 68%। पिछले हफ्ते के मुकाबले dry था। 10 km का loop पूरा किया। Average pace 5:38/km — अब तक का best इस महीने का। पहले 3 km में rhythm बनाने का समय लगा, लेकिन 5 km के बाद pace naturally 5:30 पर आ गई। कुल समय 56 मिनट 22 सेकंड।
एक body signal: दाहिने घुटने में 7 km पर हल्की कसावट आई — दर्द नहीं, बस एक tightness जो notice में आई। Pace थोड़ा घटाया, ध्यान दिया। 8 km पर वो खुद कम हो गई। Lateral band walk warm-up में skip हो गई थी — शायद यही कारण हो।