8.1 घंटे नींद। रात 10:30 पर सो गया, सुबह 6:40 पर आँख खुली — बिना alarm के। रेस्टिंग HR 50, इस महीने का सबसे कम। Body weight 70.9 kg।
कल शनिवार को Cubbon Park में 10 km हो चुकी थी — pace 5:33/km, temperature 19°C। आज legs में कोई तेज़ दर्द नहीं था, लेकिन बाईं calf में एक हल्की stiffness थी — खासकर पहले कुछ कदमों में। Freshness score 6/10।
Plan था Sankey Tank का short loop करने का — 6 km, easy pace। बाहर निकला। Humidity 78% थी। November के आखिरी रविवार में यह थोड़ा unexpected था। बादल थे, हवा नहीं। Decide किया कि run नहीं करनी। एक दिन का adjustment है।