नींद 7.4 घंटे। रात 10:30 पर सो गया — शनिवार था, कोई deployment नहीं थी। रेस्टिंग HR 52। Body weight...
Private by default — share only the days you choose.
Private by default — share only the days you choose.
Sign in to leave a comment.
नींद 7.4 घंटे। रात 10:30 पर सो गया — शनिवार था, कोई deployment नहीं थी। रेस्टिंग HR 52। Body weight...
नींद 6.8 घंटे। रात 11:15 पर सो गया — office की एक deployment Wednesday सुबह scheduled थी, इसलिए...
नींद 7.1 घंटे। कल रात 10:45 पर सो गया — server का कोई pending ticket नहीं था, इसलिए उस दिन जैसी रात...
रेस्टिंग HR आज सुबह 58 था। पिछले तीन दिनों में पहली बार 60 से नीचे आया — यह अच्छा संकेत है। सुबह...
रेस्टिंग HR 52 bpm — सुबह 5:45 बजे watch में यही पहला नंबर था। Sunday का लंबा run लिया — Cubbon...
रेस्टिंग HR आज सुबह 54 था — पिछले सोमवार 52 था। दो बीट ज़्यादा। नींद 6.2 घंटे, रात 1 बजे तक ऑफिस का एक server migration ticket close नहीं हो रहा था। उठा तो body में दर्द नहीं था, लेकिन freshness score 6/10 लिखा।
Cubbon Park का loop सुबह 5:48 पर। 8 km, average pace 5:44/km। humidity 81% थी — अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में भी Bengaluru छोड़ता नहीं। पहले 2 km साँस असंतुलित लग रही थी, जैसे rhythm बन नहीं रही। घबराया नहीं, बस pace को 5:50 पर रखा। 4 km के बाद सब ठीक हो गया। कुल समय 45 मिनट 52 सेकंड। पिछले सोमवार से 14 सेकंड धीमा, लेकिन नींद और HR को देखते हुए ठीक है।
शाम को HSR Layout का basement gym, 7:15 पर पहुँचा। आज flat bench press का session था।
तीसरे bench set में बाएँ कंधे का range थोड़ा कम लग रहा था — lockout position में एक हल्का खिंचाव। दर्द नहीं, सिर्फ restriction। note कर लिया। ऐसी चीज़ें छोड़ने पर बड़ी बन जाती हैं।
कल bench 77.5 kg पर नहीं जाऊँगा। 75 kg × 5 × 4 रखूँगा, और warm-up में rotator cuff के लिए 5 मिनट band work अलग से जोड़ूँगा। एक हफ्ते देखना है।
खाना सीधा रहा — सुबह run से पहले केला। बाद में 3 idli + sambar। दोपहर office में curd rice। रात gym के बाद 2 roti, dal, sabzi। whey 25g post-workout। कोई complicated नहीं।
साप्ताहिक mileage अभी सिर्फ 8 km — सोमवार है। इस हफ्ते का target 42 km रखा है। बुधवार और शुक्रवार की run लंबी होगी, अगर HR ठीक रहा।
#ट्रेनिंग_डायरी #दौड़ #जिम_नोट #रिकवरी